Punjabi News

जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: पीवी सिंधु ने नॉकआउट दौर में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को हराया

13

जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से टोक्यो में शुरू हो गया है। महिला सिंगल्‍स में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने नॉकआउट दौर में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 21-14, 21-11 से हराया। मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में, तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और जूली मैकफर्सन को 21-16, 21-14 से हराया।

पुरुष सिंगल्‍स में आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन कल अपने मैच खेलेंगे। लक्ष्य का मुकाबला जापान के केंटा वातानाबे से होगा, जबकि आयुष थाईलैंड के पूर्व विश्व चैंपियन कुनलावत विटिडसर्न के साथ खेलेगें।