Punjabi News

  सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

198

  चंडीगढ़, 18 मई- पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री  हरजोत सिंह बैंस ने वरिष्ठ पत्रकार तरलोचन सिंह की माता सुरजीत कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।माता सुरजीत कौर (90) का आज सुबह निधन हो गया। उनके परिवार में दो पुत्र और दो बेटियां हैं। अपने शोक संदेश में हरजोत सिंह बैंस ने बच्चों के जीवन को आकार देने और संवारने में मां के प्यार, ताकत और बुद्धिमता के गहरे प्रभाव को उजागर किया।

दुखी परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शांति प्रदान करे और इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।