Punjabi News

Gujarat Assam Flood News: गुजरात में भारी बारिश का कहर, 5 की मौत; असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 मौतें

10

Gujarat Assam Flood News: गुजरात में कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है । बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जानकारी के अनुसार अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 40,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानों पर ले जाया जा चुका है। बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में आज सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत

वहीं असम में भी बाढ़ का कहर जारी है. बाढ़ से पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। राज्य के 12 जिलों में बाढ़ से 7.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का स्ट्रॉग सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।