Punjabi News

FIFA World Cup 2026: लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना की एंट्री, इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा

62
FIFA World Cup Argentina Reached in final by defeating England 2-1
FIFA World Cup Argentina Reached in final by defeating England 2-1

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त देकर एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है.

लियोनेल मेस्सी की टीम ने मैच के आखिरी पलों में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की; एंज़ो फर्नांडीज और लौटारो मार्टिनेज ने आखिरी मिनटों में गोल करके मौजूदा चैंपियन को एक और वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुँचा दिया. बता दे कि फाइनल में अर्जेंटीना का मुक़ाबला स्पेन से होगा।

खास बात यह है कि 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से इंग्लैंड का टूर्नामेंट के अहम मुकाबले में जगह बनाने का लंबा इंतज़ार खत्म होता दिख रहा था। यह मूव मॉर्गन रोजर्स के आगे बढ़ने से शुरू हुआ; इसके बाद पेनल्टी एरिया में एक सटीक पास मिला, जिस पर गॉर्डन बिना किसी रुकावट के पहुंचे और करीब से गोल कर दिया।

तीसरे स्थान के प्लेऑफ में इंग्लैंड का सामना फ्रांस से होगा जिसे स्पेन ने पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को 2-0 से हराया था.

अर्जेंटीना अब वर्ल्ड कप में नया इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर है. अगर लियोनेल मिस की टीम फाइनल में स्पेन को हरा देती है, तो वह 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दो बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी.