Salman Khan Viral Video : हाल ही में सलमान खान अपने एक करीबी से मिलने हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे थे, वहां उन्हें देखते ही फोटोग्राफर्स से उनको हर तरफ से घेर लिया। फिर क्या होना था ? जोर-जोर से भाई-भाई चिल्लाने की वजह से सलमान खान का पारा हाई हो गया। इसके बाद भाईजान ने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई।
बात सिर्फ यहां तक खत्म नहीं हुई इसके बाद सलमान खान ने देर बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार बहुत से पोस्ट शेयर किए और लिखा कि 60 साल का हो गया लेकिन लड़ना नहीं भूला और साथ ही यह भी कहा कि किसी की पर्सनल स्पेस की सीमा पार न करे।
इन सब कंट्रोवर्सी के बाद सलमान खान राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब वहां का मिजाज कुछ और ही था। सलमान खान की फटकार के बाद पैपराजी ने लगातार सलमान खान से माफ़ी मांगी। इसके बाद सलमान खान ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उनको माफ़ कर दिया और बहुत ही मजाकिया अंदाज के साथ उनके साथ बात की।
सलमान का यह अवतार देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा।
पैपराजी ने मांगी भाईजान से माफ़ी
हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की वीडियो बहुत वायरल हो रही है। उसमें जैसे ही सलमान खान अपनी गाड़ी से उतरे और साथ ही पैपराजी उनसे माफ़ी मांगने लग गए। किसी ने कहा कि भाईजान हम आपसे बहुत प्यार करते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा कल के लिए सॉरी।













