Punjabi News

फतेहाबाद में सनसनी…12 वर्षीय मासूम पर ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, फास्ट-फूड खाते समय पड़ोसी ने की हत्या

10

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव बादलगढ़ से हैवानियत की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 12 वर्षीय बच्चे को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान कुलविंदर सिंह का 12 वर्षीय बेटा अरमान के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है किअरमान गुरुवार रात अपने 13 वर्षीय पड़ोसी किशोर के साथ गांव के चौक में फास्ट फूड खाने गया था। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रुप धारण कर लिया और पड़ोसी किशोर ने कैंची से अरमान की छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अधिक खून बहने से अरमान की मौके पर ही सांसे थम गई।

घटना की सूचना मिलते ही रतिया सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

 

 

 

s