दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. सोमवार को जीवित बचे लोगों की तलाश और बचाव अभियान का दूसरा दिन है। अब तक, दशकों पुरानी इस बहुमंजिला इमारत के मलबे से 11 लोगों को बचाया गया है।
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ (AIIMS) ने एक बयान जारी कर बताया कि सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (AIIMS) में 11 मरीज़ लाए गए।
बयान में कहा गया, “इन 11 मरीज़ों में से पांच को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत वाले एक मरीज़ की बाद में चोटों के कारण मौत हो गई; तीन मरीज़ों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज़ के अंग की सर्जरी हुई। एक मरीज़ को मामूली चोट आई थी और निगरानी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।”
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास इस इमारत को लड़कों के लिए पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में चलया जा रहा था, हादसे के समय इमारत में कई छात्र मौजूद थे. रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे ढह गई, जब वहां मरम्मत का काम चल रहा था।
दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी समेत कई एजेंसियां रात भर बचाव अभियान चलाती रही हैं।
रविवार को इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कैसे कुछ ही सेकंड में इमारत ढ़ह गई और जमीन पर गिरते धूल का गुबार उठने लगा.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने कहा, “रात में एक और व्यक्ति को बचाया गया, लेकिन अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया, जिससे मरने वालों की संख्या छह हो गई है।”
उन्होंने कहा कि घटना से कथित तौर पर जुड़े लोगों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। खिलाफ मामला दर्ज किया है, साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने इमारत के मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गए हैं।


















