Punjabi News

क्रिकेट: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज

7

क्रिकेट में, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज रात नॉटिंघम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम श्रृंखला में पहली जीत दर्ज करने के इराधे से उतरेगी । शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया था।

इससे पहले, दोनों टीमों के बीच पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। इस बीच, टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला के आखिरी दो मैच ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में खेले जाएंगे। इसके बाद, भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला खेलेगी।