भारत में रहने वाले पुरुषों से सगाई कर चुकीं कम से कम 150 पाकिस्तानी सिंधी महिलाएं अब अपनी शादी के लिए भारत आ गई हैं। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ओर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, भारत ने वीज़ा और वाघा-अटारी बॉर्डर रूट बंद कर दिए थे। सरकार के इस कदम से पाकिस्तान की लगभग 150 महिलाओं की शादियाँ रुक गई थीं। इन महिलाओं की सगाई भारत में रहने वाले पुरुषों से हुई थी .
हालांकि, अब करीब डेढ़ साल बाद फिर से उम्मीदें जगी हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि करीब 150 पाकिस्तानी दुल्हनें मस्कट, कोलंबो, ढाका, कतर और दुबई से कनेक्टिंग विमान लेकर भारत के अलग-अलग शहरों (नागपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, रायपुर, पुणे और भोपाल पहुंचीं) में पहुंची और शादी की रश्में निभाईं. बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा दी गई विशेष छूट की वजह से ये यात्राएं संभव हो पाईं।
बता दे कि काफ़ी कोशिशों के बाद, केंद्र सरकार ने इन सिंधी महिलाओं और उनके रिश्तेदारों को शादी के लिए भारत आने का वीज़ा दिया।
नागपुर के एक सामुदायिक नेता राजेश झांबिया ने बताया कि बाद में केंद्र सरकार ने दुल्हनों और उनके रिश्तेदारों को वीज़ा जारी किया, जिससे वे दूसरे देशों के ट्रांज़िट रूट से भारत पहुँच सकीं। झांबिया ने रविवार को कहा, “आखिरकार, लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है।”
पाकिस्तान से आए सिंधी प्रवासियों के लिए काम करने वाले झाम्बिया ने PTI को बताया कि सिंध के परिवार ऐसी शादियों के लिए सालों से पंजाब में वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत आते रहे हैं। उन्होंने कहा, “दुल्हनें और उनके रिश्तेदार मस्कट, दुबई, श्रीलंका और दूसरे देशों के रास्ते भारत पहुँचे हैं।”
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हालात बदल गए, क्योंकि अटारी के रास्ते आने की योजना बना रहे लोगों के वीज़ा रिजेक्ट कर दिए गए।
उन्होंने कहा, “इस साल अप्रैल से, पाकिस्तान से 150 दुल्हनें और उनके परिवार शादियों के लिए दुबई, ओमान, श्रीलंका, बांग्लादेश और दूसरे देशों के रास्ते भारत आए हैं। इनमें नागपुर के 15 मामले शामिल हैं।”
झांबिया ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी लगभग 300 और महिलाएं अभी भी इंतज़ार कर रही हैं और समुदाय ने भारत सरकार से उन्हें भी वीज़ा जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल, बॉर्डर पर लगी पाबंदियों के कारण शादियां टलने के बाद, 150 दुल्हनें और उनके परिवार वैकल्पिक हवाई रास्तों से भारत पहुँच पाए हैं।
गौर हो कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत द्वारा शुरू किया गया एक मिलिट्री ऑपरेशन था, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक घातक आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था; इस हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे।
















