हरियाणा डेस्क : हरियाणा की सियासत से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका मिला है। कांग्रेस की पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) हाथ पकड़ लिया है। उनके साथ कई अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए है। इसमें पंचकुला की समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता सुदेश रानी, वार्ड नंबर 20 से धर्मपाल मट्ठावाला और वार्ड नंबर 3 के सीनियर नेता राजेंद्र साहनी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।
बता दें कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में मनवीर कौर गिल को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। बताया जा रहा है कि पंचकूला की सामाजिक कार्यकर्ता सुदेश रानी ने महिला आरक्षण पर राहुल गांधी के रुख से निराश होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन की। वहीं वार्ड 6 की सुदेश रानी जी, जिनका परिवार 1940 से कांग्रेस से जुड़ा था, ने पार्टी नीतियों से असंतोष और नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया। वार्ड 20 से धर्मपाल मट्ठावाला जी साथ ही वार्ड 3 के वरिष्ठ नेता राजेंद्र साहनी जी ने भी भाजपा जॉइन की।
इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया भी उपस्थित रहे।

















