Punjabi News

COMEX trades Stop: कॉमेक्स में तकनीकी खराबी, ट्रेडिंग बंद — करोड़ों डॉलर का सौदा रुका

136

नेशनल डेस्क: अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स (COMEX) में अचानक आई तकनीकी समस्या के कारण ट्रेडिंग को पूरी तरह रोक दिया गया। एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर “TRADING HALTED” का अलर्ट दिखाई देने के बाद बाजार में लेनदेन बंद हो गया, जिससे लाखों डॉलर का कारोबार प्रभावित हुआ।

टेक्निकल इश्यू सामने आने से पहले सिल्वर (Dec’25) कॉन्ट्रैक्ट में तेज उछाल दर्ज किया जा रहा था, और कीमत 53.82 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी, जो लगभग 1.71% की बढ़त दर्शाती है। इसी दौरान सिस्टम में ग्लिच आने के बाद सभी ऑर्डर प्रोसेसिंग रोक दी गई।

कॉमेक्स की तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में लगी हुई है। एक्सचेंज ने कहा है कि बाजार को दोबारा खोलने से पहले सिस्टम की स्थिरता और सुरक्षा की पूरी जांच की जाएगी। निवेशकों और ट्रेडर्स को फिलहाल सलाह दी गई है कि वे एक्सचेंज के अगले अपडेट का इंतजार करें।