अमित शाह ने कहा कि भारत ने आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसे देखकर दुनिया हैरान है और पाकिस्तान भी डरा हुआ है। शाह ने यह भी कहा कि भारत को न्यूक्लियर धमकी से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भारत ने 100 किलोमीटर पाकिस्तान की सीमा के अंदर जाकर आतंकी कैंपों को तबाह किया है।










