Punjabi News

‘अखिलेश जी सुनिए, मुझे क्या मिला…’ SP छोड़ने के बाद पूजा पाल का वो पोस्ट, जिसने UP की राजनीति में ला दिया भूचाल

6

Lucknow News: हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं महिला विधायक पूजा पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। पूजा पाल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव ने उनसे पूछा था कि उन्हें भाजपा में शामिल होकर क्या मिला, जिसका वह अब सार्वजनिक रूप से जवाब दे रही हैं।

 

उन्होंने कहा, ‘मुझे गर्व है कि मैं पाल समाज की बेटी हूं और भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं। मैं ऐसी पार्टी में हूं, जहां किसी भी सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। यहां अवसर व्यक्ति की योग्यता और समर्पण से तय होते हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में पाल समाज का बेटा या बेटी विधायक, सांसद, मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंचने की संभावना रखता है।

 

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां नेतृत्व और राजनीतिक अवसर कुछ सीमित परिवारों और चेहरों तक ही सिमटकर रह गए हैं। उनका कहना था कि सपा में सामान्य कार्यकर्ताओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए आगे बढ़ने की संभावनाएं पहले भी सीमित थीं और आज भी वैसी ही हैं।