Punjabi News

पटियाला के शिक्षक ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया, हरजोत बैंस ने दी बधाई

6
  • * हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षक दिनेश कुमार को उपलब्धि के लिए दी बधाई
  • * हरजोत बैंस ने दिनेश को समूचे शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बताया

चंडीगढ़, 21 अगस्त: सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला के शिक्षक श्री दिनेश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार, जो देशभर में शिक्षकों को प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार और समर्पित भावना को मान्यता देते हुए प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

Teacher Dinesh Kumar

दिनेश कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने उन्हें प्रदेश के समूचे शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

शिक्षा मंत्री ने कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर श्री दिनेश कुमार को मिला यह सम्मान पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और हमारे शिक्षकों के अथक प्रयासों का प्रमाण है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षकों को सशक्त बनाने और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का कायाकल्प करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

स. हरजोत सिंह बैंस ने जोर देकर कहा कि यह उपलब्धि समूचे शिक्षक वर्ग का मनोबल बढ़ाएगी और अन्य शिक्षकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान पंजाब सरकार के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और शिक्षकों को एक प्रगतिशील समाज के वास्तविक निर्माता के रूप में मान्यता देने के दृष्टिकोण को और मजबूत करते हैं