Shimla News : जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि ओक ओवर गेट नंबर 2 से लोक भवन मार्ग अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट कार्य के चलते 21 मई से 20 जून 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
अनुपम कश्यप ने कहा कि काम कर रही एजेंसी को इस कार्य के दौरान पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।


















