Punjabi News

कम उम्र में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 32 साल के गायक Oliver Tree की हुई दर्दनाक मौत

133

Oliver Tree Death : लोकप्रिय सिंगर-सांगराइटर Oliver Tree की ब्राजील में एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार को रियो डी जनेरियो में हुआ, जहां दो हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई और इस भीषण दुर्घटना में कुल छह लोगों की जान चली गई, जिनमें कथित तौर पर ओलिवर ट्री भी शामिल हैं। उनकी उम्र 32 साल की थी।

हेलीकॉप्टर हादसे की जांच शुरू
इस विमान दुर्घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने क़ानूनी करवाई और तफ्तीश तीज कर दी है। रियो डी जनेरियो राज्य की सिविल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि हादसे की सघन जांच जारी है। अधिकारियों ने ‘पीपल’ को दिए एक बयान में बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर लिया है।हादसे की सटीक वजह जानने के लिए विभाग अब सेंटर फॉर इन्वेस्टीगेशन एंड प्रिवेंशन और एयरोनॉटिकल एक्सीडेंट्स द्वारा होने वाली रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है।

इंटरनेशनल टूर पर गए थे ओलिवर ट्री
आपको बता दें जिस विमान में ओलिवर ट्री बैठे थे उस विमान के पांच लोग और दूसरे विमान से पायलट की मौत हो गई है। जिन लोगों की इस हादसे में जान गई है उनके नाम हैं ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम और यात्री लुकास विग्नाले और लुकास ब्रिटो। पायलटों का नाम एलेक्जेंडर सूजा और चार्ल्स मार्सिलैक है।