पंजाब डेस्क : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल और भाजपा गठबंधन के बीच का ऐलान हो गया है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि पी.एम. मोदी एक बार फिर पंजाब आएंगे। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी सांझा की है।
सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि 8 दिसंबर को स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के जन्म दिन के मौके पर मोगा में शिरोमणि अकाली दल द्वारा एक बड़ी रैली की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।







