काठमांडू: नेपाल में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सोलुखुम्बु हेलीपैड पर दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। यह टक्कर तब हुई जब दोनों हेलीकॉप्टर लैंड कर रहे थे। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 8:11 बजे हुई। ‘फिशटेल एयर’ और ‘डायनेस्टी एयर’ के हेलीकॉप्टर लैंड करने की कोशिश के दौरान आपस में टकरा गए। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ‘प्रभु हेलीकॉप्टर’ के जरिए लुकला ले जाया गया। मृतक और घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि, फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए. प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए हैं. हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी ने भी हादसे की पुष्टि की.




















