Punjabi News

पंजाब के एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मानसा में फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या

11

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ काम करने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर ‘चिट्टा’ (हेरोइन) की कथित बिक्री की लाइव-स्ट्रीमिंग कर रहे थे, तभी स्टोर के मालिक के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर वाले ने एक्टिविस्ट झोटा पर गोली चला दी। बाद में मानसा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना ने राजनीतिक हलचल मचा दी है; विपक्षी नेताओं ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर नशीली दवाओं की समस्या से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।

कौन थे परविंदर सिंह

जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा लंबे समय से मानसा में ड्रग्स के खिलाफ कैंपेन चला रहा था और रेगुलर सोशल मीडिया लाइवस्ट्रीम का इस्तेमाल करके नशे की चीज़ों की खुलेआम बिक्री को हाईलाइट करता था।

हाल ही में वे मेडिकल स्टोरों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। उनका आरोप था कि मेडिकल स्टोरों से नशीली गोलियां, सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ की बिक्री हो रही है। मंगलवार सुबह एक्टिविस्ट परविंदर सिंह एक ऐसे व्यक्ति से मिले, जिसने एक मेडिकल स्टोर से सिंथेटिक ड्रग्स खरीदी थी। वह तुरंत ड्रग्स खरीदने वाले को मेडिकल स्टोर ले गए और पूछा कि वे नशा क्यों बेच रहे हैं। इस बात पर उनकी मेडिकल स्टोर मालिक से तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान स्टोर के मालिक ने हथियार निकालकर झोटा पर गोली चला दी।