Punjabi News

‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के साथ ही शो से बाहर हुए नकुल ढुल? 24 घंटे का भी नहीं रहा सफर, कैसे हुई गुल्लू से भिड़ंत, जानें सबकुछ

10

बिग बॉस 20 में वीकेंड के वार एपिसोड में दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने एंट्री ली। पॉपुलर टेलीविज़न एक्टर मनीष गोयल ने शनिवार को शो में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की, और उसके बाद रविवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल दूसरे वाइल्ड कार्ड बनकर आए।

नकुल ढुल घर में यह कहते हुए आए कि वह दर्शकों को अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाना चाहते हैं। लेकिन लगता है कि उनकी स्ट्रेटेजी उल्टी पड़ गई है। खबरें है कि नकुल ढुल को शो से बाहर कर दिया है. X हैंडल ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक नकुल के घर में दाखिल होने के दूसरे दिन ही उनका एविक्शन हो चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में एंट्री के साथ ही नकुल की गुल्लू साथ कथित मारपीट हो गई, जिसके बाद, बिग बॉस ने घऱ का मुख्य नियम को तोड़ने के लिए कथित तौर पर नकुल ढुल को घर छोड़ने का आदेश दिया।

सुत्रों के मुताबिक, कल रात बिग बॉस 20 के घर के अंदर नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बड़ी लड़ाई हो गई, और कहा जा रहा है कि बहस मारपीट तक बढ़ गई। यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब काज़ी ने स्काउट OP का मज़ाक उड़ाया। यह बात नकुल को पसंद नहीं आई, जिसके बाद नकुल ने बीच-बचाव किया और स्काउट के साथ काज़ी का सामना किया। वहां मौजूद गुल्लू ने इस मामले को शांत कराने की कोशिश की , लेकिन कहा जा रहा है कि नकुल ने उसकी ओर मुड़कर उसे चुनौती देते हुए पूछा, “क्या छोड़ना, छोड़ना?” इसके बाद नकुल और गुल्लू के बीच शुरु हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।

बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई, और कहा जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे को धक्का दिया। दूसरे घरवाले उन्हें अलग करने के लिए आगे आए, जिसके बाद बिग बॉस ने नकुल को घर से बाहर जाने के लिए कहा। हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक उनके घर से निकाले जाने की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।

नकुल ढुल कौन हैं?

नकुल ढुल हरियाणा के 27 साल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें मिट्ठू डॉन के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिर्फ़ एक पोस्ट के बावजूद, इस कंटेंट क्रिएटर के इंस्टाग्राम पर लगभग 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।