Punjabi News

राज्यसभा के लिए टिकट मिलते ही कोएल मल्लिक BJP में शामिल, कहा- ‘खुद को सौभाग्यशाली और खुश महसूस कर रही हूं’

10

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद और बंगाली फ़िल्म अभिनेत्री कोएल मल्लिक ( पहला नाम रुक्मिणी मल्लिक) सोमवार (5 अक्टूबर) को कोलकाता में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिसके एक दिन बाद उन्होंने यह कदम उठाया और BJP जॉइन कर ली।

बता दें कि कोयल मल्लिक कुछ ही महीने पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर राज्यसभा सांसद बनी थीं, लेकिन जुलाई 2026 में उन्होंने सांसद पद और TMC दोनों से अचानक इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब बीजेपी में शामिल होकर वह उसी खाली हुई सीट से दोबारा राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं।

BJP में शामिल होकर सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूँ: कोएल मल्लिक

BJP में शामिल होने के बाद, कोएल मल्लिक ने कहा कि पार्टी में शामिल होकर वह सम्मानित, सौभाग्यशाली और खुश महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीनों में राज्य में हो रहे विकास पर मुझे गर्व है। मैं जानती हूँ कि लोगों की सेवा कैसे करनी है। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।”

कोलकाता में BJP के राज्य मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोएल मल्लिक ने कहा, “संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।”

इस बीच, कोएल मल्लिक का बीजेपी में स्वागत करते हुए पार्टी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी ने 6 अप्रैल से 16 जुलाई तक टीएमसी की राज्यसभा सांसद के तौर पर कुछ समय के लिए काम किया था। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।