Punjabi News

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं समय रैना और मेधा शंकर, दिसंबर में शादी का दावा, वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल

10

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और ’12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर के डेटिंग की अफ़वाहें कई महीनों से चल रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है कि यह अफवाह सच है या झूठ. वहीं अब इस बीच खबर आ रही है कि समय और मेधा दोनों दिसंबर में शादी करने का प्लान कर रहे हैं.

यह दावा एक वायरल रेडिट पोस्ट से आया है, जिसमें कहा गया है कि समय और मेधा शंकर दिसंबर 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि इसकी पुष्टि न तो समय ने और न ही मेधा ने की है।

वायरल रेडिट पोस्ट में एक अज्ञात व्यक्ति ने समय के परिवार के करीबी होने का दावा करते हुए लिखा है- मैं समय रैना के परिवार का काफी करीबी हूं, और कल उनकी मां से मेरी बात हुई. मैं कह सकता हूं कि समय और मेधा दिसंबर में शादी करने का प्लान कर रहे हैं. अभी दोनों अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन समय मेधा से जितनी जल्दी हो सके शादी करना चाहते हैं.

यह दावा तेज़ी से ऑनलाइन फैल गया, हालाँकि कथित बातचीत या शादी की योजनाओं की कोई समय या मेघा की और से कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इस वायरल पोस्ट के मुताबिक इस वक्त समय और मेधा दोनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहने हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि समय अकेले स्विट्जरलैंड नहीं गए हैं, बल्कि वो मेधा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. दोनों की डेटिंग के चर्चे काफी लंबे समय से चल रहे हैं. लेकिन अभी दोनों की तरफ से ही इस मामले में किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है.

समय और मेधा के बीच क्या कनेक्शन है?

उनके डेटिंग की चर्चा कोई नई बात नहीं है। समय और मेधा कई बार साथ में पब्लिकली दिखे हैं और सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान बार-बार उनके बीच की बातचीत पर गया है। मेधा ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में भी नज़र आई थीं, जहाँ समय से पूछा गया था कि वह किस पैनलिस्ट के सबसे करीब हैं।

उनका जवाब था? “मेधा शंकर मेरे करीब हैं।”

बस इतनी सी बात ने इंटरनेट पर अटकलों का दौर शुरू कर दिया।

उनके साथ दिखने, सोशल मीडिया पर एक्टिविटी और साथ वाले वीडियो ने इन अफ़वाहों को और हवा दी है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी पब्लिकली अपने रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

कौन है मेधा शर्मा
मेधा शंकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो शादीस्थान, 12वीं फेल और गिन्नी वेड्स सनी 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले वो समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में बतौर पैनल भी नजर आई थीं.