Punjabi News

Bigg Boss 20: यंग डीएसए ने ईशा के सामने लिया बादशाह का नाम, पसंद नहीं तुमको, एक्ट्रेस ने दिया जवाब तो हो गए हैरान

5

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों गर्मा-गर्मी का माहौल है. बीते एपीसोड में अरिशफा और आम्रपाली के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली. वहीं पहली कैप्टनशी और नोमिनेशन की प्रकिया भी खत्म हो चुकी है. गुल्लू कैप्टन बन चुके हैं वहीं कनिका मान, उदिती सिंह, अरिशफा खान और लव गिल नोमिनेट है.

बिग बॉस के घर में छोटी-छोटी बात एक बड़े झगड़े का रूप ले लेती है. वहीं अब एक आम सी बातचीत घर में तब अजीब हो गई जब यंग DSA ने ईशा रिक्खी से बात करते हुए अनजाने में रैपर बादशाह का ज़िक्र किया. बता दे कि ईशा ने कुछ ही दिन पहले ही रैपर बादशाह से अलग होने की बात सबके सामने कही थी।

हाल ही के एपिसोड में, यंग DSA खुद को “बादशाह” कह रहे थे, तभी ईशा ने कह दिया कि सबकुछ बोल पर ये मत बोल. इस पर यंग ने मज़ाक में ईशा से पूछा, “बादशाह नहीं है क्या तुम्हारा भाई ?” इस पर ईशा ने कुछ भी नहीं बोला, जिसके बाद यंग ने कहा कि वो तो तुमको बादशाह नहीं पसंद.

इसके बाद यंग ने ईशा के कान में बादशाह के बारे पूछा तो ईशा ने कहा कि वो उनके एक्स है. जिसपर यंग काफी हैरान हो गए और कहा कि उन्हें ईशा और बादशाह के रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

यह बातचीत ईशा और बादशाह के अलग होने के ऐलान के कुछ समय बाद हुई है। 1 सितंबर को दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके अपने अलग होने की पुष्टि की और प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया।

उनके बयान में कहा गया, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है। यह फ़ैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से गुज़ारिश करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

उन्होंने आगे कहा, “इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम ईमानदारी से गुज़ारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई और अटकलें या अंदाज़े न लगाए जाएं।”

ईशा ने बिग बॉस 20 के प्रीमियर के दौरान अलग होने के बाद की भावनात्मक स्थिति के बारे में भी बात की थी।