Punjabi News

अनीत पड्डा और फ़ातिमा सना शेख़ स्टारर फ़िल्म ‘हुंकार’ रिलीज के लिए तैयार, JioHotstar ने जारी किए पोस्टर

9

फ़ातिमा सना शेख़ और अनीत पड्डा स्टारर कोर्टरूम ड्रामा फ़िल्म ‘हुंकार – द रोर’ आख़िरकार रिलीज़ के लिए तैयार है। लंबे इंतज़ार के बाद, यह जल्द ही JioHotstar पर रिलीज़ होगी। JioHotstar ने सोमवार को इसके चार मुख्य किरदारों के पोस्टर जारी कर दिए हैं।

बता दे कि फिल्म ‘सैयारा’ के बाद अनीत का यह पहला प्रोजेक्ट है। जानकारी के अनुसार अनीत के ‘सैयारा’ के रिलीज़ होने से पहले ही इस फ़िल्म की शूटिंग हो गई थी, लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से इसमें देरी हुई। वहीं लंबे इंतज़ार के बाद, यह दर्शकों को देखने को मिलेगी.

‘हुंकार – द रोर’ नाम की इस फ़िल्म में फ़ातिमा सना शेख़ और अनीत पड्डा के आलावा मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और अर्जुन माथुर भी नज़र आएंगे। इस कोर्टरूम ड्रामा फ़िल्म का टीज़र 1 सितंबर को रिलीज़ होगा। ‘हुंकार’ का निर्देशन नित्या मेहरा और करण कपाड़िया ने किया है।

फ़िल्म ‘हुंकार’ में अनीत का किरदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीत एक ऐसे पीड़ित का किरदार निभाएंगी जो एक ताकतवर आध्यात्मिक गुरु (गॉडमैन) के खिलाफ़ बहादुरी से आवाज़ उठाता है, जिसने उसके साथ गलत व्यवहार किया था। बताया जा रहा है कि फ़िल्म की कहानी एक ज़बरदस्त कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है, जो महिलाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई पर केंद्रित है। अनीट का किरदार न्याय, सत्ता के असंतुलन और हिम्मत जैसे मुद्दों को उजागर करने पर ज़ोर देता है।

खबरों की माने तो अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ के रिलीज़ होने से पहले ही ‘हुंकार’ की शूटिंग हो गई थी। ‘हुंकार’ 2026 में अनीत की पहली रिलीज़ है। एक साल बाद एक्ट्रेस पर्दे पर नज़र आएंगी। उनकी पहचान बनाने वाली फ़िल्म 2025 में आई ‘सैयारा’ थी, जिसमें उन्होंने अहान पांडे के साथ काम किया था। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे.

अनीत पड्डा की आने वाली फ़िल्म, ‘शक्ति शालिनी’

‘सैयारा’ के बाद, ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग शुरू करने से पहले अनीत ने अपनी परीक्षा दी। यह फ़िल्म 24 दिसंबर को शाहरुख खान की ‘किंग’ के साथ रिलीज़ होने वाली है। खबरों के मुताबिक, यह माइथोलॉजिकल फैंटेसी फ़िल्म ‘शक्ति’ (रक्षक) और ‘शालिनी’ (एक बुरी आत्मा जो उसके परिवार पर हमला करती है) की कहानी है। बताया जा रहा है कि शक्ति, पेड़-पौधों और जलाशयों में रहने वाली बदला लेने वाली बंगाली आत्मा से लड़ने के लिए एक अजेय शक्ति का रूप ले लेती है। शालिनी के बदले के पीछे एक मकसद है। देवी काली के गुणों से प्रेरित शक्ति, उस आत्मा का सामना करती है।

फ़ातिमा सना शेख़ की फ़िल्में

फ़ातिमा आखिरी बार 2025 में ‘गुस्ताख़ इश्क़’ में नज़र आई थीं। ‘हुंकार’ के अलावा, वह अमेज़न प्राइम वीडियो की ‘तीन कौवे’ में भी दिखेंगी। इसके प्रीमियर की तारीख़ का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

‘हुंकार’ के बारे में

‘हुंकार’ का पहले नाम ‘न्याय’ था। इसे बिड़ला स्टूडियोज़ और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स (एक मंगाटा फ़िल्म्स प्रोडक्शन) के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।