Punjabi News

पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर पीएम मोदी जारी किया वीडियो मैसेज, कहा-“वादा पूरा किया गया, माफिया को बख्शा…”

7

Anti-Paper Leak bill PM Modi News: देश के दोनों सदनों में 30 जुलाई को एंटी पेपर लीक से जुड़ा अहम बिल पास हो गया है. पीएम मोदी ने बिल पारित होने का स्वागत किया और देर रात इंस्टा पर वीडियो संदेश भी जारी किया है.

वीडियो में उन्होंने कहा कि यह कानून एक भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दोनों सदनों में कठोर कानूनों और प्रावधानों वाले बिल को पास कर दिया है. संसद में ऐसा बिल पास किया गया है जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाता है. उन्होंने फिर से कहा कि परीक्षा पेपर लीक में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्यसभा में विधेयक पारित होने के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा, साथियों विश्वस्त परीक्षा पद्धति इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं. टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो. राज्यों को सुझावों को ध्यान में लेना हो. क्योंकि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार, इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है. बच्चों के भविष्य की चिंता पैदा कर रहा है.

पीएम ने आगे कहा, ‘इन संकटो को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है. टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है. पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गैंग देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा, ‘इसके लिए कठोर कानूनों की भी जरूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, आज दोनों सदनों ने कठोर प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है. अब विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ है.’

उन्होंने कहा, ‘काम आगे भी चलता रहेगा. हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे. इसी विश्वास के साथ आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें.’

प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि सरकार पेपर लीक गैंग में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई पेपर माफ़िया या पेपर लीक करने वाला गिरोह है, जो देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए, सख़्त कानूनों की भी ज़रूरत है। संसद में बिल पास होने का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सख़्त कानूनी प्रावधानों के साथ पास होने से पहले इस पर दोनों सदनों में विस्तार से चर्चा हुई थी।