CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन की चिंगारी अभी बुझी नहीं हैं। प्रदर्शन स्थल पर एक बार फिर से गर्मा गया है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके करीब 100 समर्थकों के साथ धरना स्थल पर दोबारा डट गए हैं। CJP द्वारा बीते दिन यह साफ किया गया था कि यह प्रोटेस्ट अभी थमेगा नहीं और वे फिर संसद की तरफ अपना रुख करेंगे। बीते दिन संसद की तरफ जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया। वहीं इस झड़प में 118 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए 70 से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

CJP को मिला दिलजीत दोसांझ का समर्थन
CJP के प्रदर्शनकारियों को सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का समर्थन मिला है। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आज जो हुआ बहुत बुरा हुआ.. स्टूडेंट्स के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था. मैं अथॉरिटीज से रिक्वेस्ट करता हूं कि स्टूडेंट्स की डिमांड्स को सुन लिया जाए.. लोगों की आवाज रब की आवाज होती है। मेरे पर तो पहले से ही एंटी नेशनलिस्ट का टैग लग चुका है। वैसे भी मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा. किसान प्रोटेस्ट के बाद.. मुझे बहुत सारे बैकलैश और लीगल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा, जिन पर मैं डिस्कस भी नहीं कर सकता.. बाकी रब सब देख रहा है।’











