Punjabi News

सालों बाद किया Sohail Khan ने किया खुलासा, अपने बेटे का नाम रखना चाहते थे राम खान, इस वजह से बदलना पड़ा फैसला

14

Sohail Khan : बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शोक अलायंस का हिस्सा हैं। इस शो में उनकी पूरब पत्नी सीमा सजदेह भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड के दौरान सोहेल ने अपनी जिनि जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके और सीमा के बड़े बेटे निर्वाण खान का नाम कैसे रखा गया। सोहेल ने खुलासा किया कि शुरुआत में उनकी इच्छा बेटे के नाम राम खान रखने की थी लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और उनका नाम निर्वाण रखा।

 

अपने बेटे का नाम रखना चाहते थे राम खान
रियलिटी शो अलायंस के एक हालिया एपिसोड में अली गोनी ने सोहेल खान और सीमा सजदेह के दोनों बेटों की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद संस्कारी और शालीन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ा बेटा निर्वाण हूबहू अपने पिता सोहेल जैसा दिखता है। इस बातचीत के दौरान सोहेल खान ने बेटे के नाम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब सीमा गर्भवती थीं, तब दोनों ने मजाक-मजाक में तय किया था कि अगर बेटा हुआ तो उसका नाम सोहेल रखेंगे और अगर बेटी हुई तो नाम चुनने की जिम्मेदारी सीमा की होगी। सोहेल ने कहा की उनकी पहली पसंद बेटे का नाम राम खान रखना था क्योंकि उनका परिवार हमेशा से धर्मनिरपेक्ष सोच में विश्वास रखता है। हालांकि, बाद में परिस्थितियां बदलीं और आखिरकार बेटे का नाम निर्वाण खान रखा गया।

 

इस वजह से बदल लिया फैसला
सोहेल खान ने सबसे सामने बताया कि जब बेटे का जन्म हुआ था तो उनकी पत्नी के मन में पहले से ही नाम सोचा हुआ था। जैसे ही मैं सीमा से मिलने पहुंचा, उन्होंने सबसे पहले यही पूछा की निर्वाण कैसा है ? सीमा ने इतने प्यार और अपनापन के साथ यह नाम लिया। सोहेल ने उसी पल तय कर लिया कि अब बेटे का नाम नहीं बदला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा की जिस तरह निर्वाण नाम का अर्थ शांति और सुकून से जुड़ा है ठीक वैसे ही उनके बेटे का स्वभाव भी बेहद शांत और सौम्य है।

1998 में हुई थी सोहेल और सीमा की शादी
बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में अपने परिवारों की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। दोनों ने आर्य समाज की परंपराओं के अनुसार शादी रचाई। इस शादी से उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। हालांकि, करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में कानूनी तौर पर अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। तलाक के बावजूद सोहेल और सीमा आज भी सौहार्दपूर्ण रिश्ता साझा करते हैं और इन दिनों दोनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में एक साथ नजर आने की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं।