Punjabi News

गैंगस्टरां ते वार का 165वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 829 स्थानों पर छापेमारी; 570 गिरफ्तार

13

— पुलिस टीमों ने 258 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं

— युद्ध नशियां विरुद्ध के 490वें दिन 3.5 किलो हेरोइन सहित 58 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़:राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 165वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने और मैप किए गए 829 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

165वें दिन, पुलिस टीमों ने 15 हथियारों सहित 570 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 43,697 हो गईं।

इसके अलावा 258 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 15 फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 490वें दिन भी जारी रखते हुए आज 58 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन, 2.3 किलो अफीम, 627 नशीली गोलियाँ और 36,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 490 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 71,592 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।