
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 क्रिकेट श्रृंखला आज से इंगलैंड में शुरू हो रही है। श्रृंखला का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात दस बजे चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जायेगा।
दूसरा टी-20 मैच शनिवार को मैनचेस्टर में होगा। तीसरा मैच सात जुलाई को नॉटिंघम में, चौथा 9 जुलाई को ब्रिस्टल में तथा पांचवां और अंतिम मैच 11 जुलाई को साउथम्पटन में खेला जायेगा।

















