Punjabi News

Gold Price Crash: लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ता सोना, जानिए क्यों लगातार टूट रही कीमतें?

11

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को भी सोने के भाव टूटे हैं, जिससे यह लगातार चौथे हफ्ते नुकसान की ओर बढ़ता दिख रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है।

 

क्या हैं कीमतें?
शुक्रवार सुबह स्पॉट गोल्ड करीब 4,022.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि अगस्त डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर करीब 4,038.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पूरे सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमतों में करीब 3.4 फीसदी की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

डॉलर और ब्याज दरों का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से दूसरी मुद्राओं में निवेश करने वालों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग कमजोर पड़ती है और कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है। वहीं अमेरिका में महंगाई के ताजा आंकड़ों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। मई में महंगाई दर तीन साल के उच्च स्तर 4% से ऊपर पहुंच गई, जिससे यह उम्मीद मजबूत हुई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस साल ब्याज दरों में कई बार बढ़ोतरी कर सकता है।
फिलहाल बाजार सितंबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना करीब 63% मान रहा है। यदि ऐसा होता है तो सोने की कीमतों पर आगे भी दबाव बना रह सकता है।

पश्चिम एशिया के तनाव से बढ़ी अनिश्चितता
बाजार पर असर सिर्फ डॉलर का ही नहीं है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शुरुआती शांति समझौते को लेकर भी निवेशकों के मन में कई सवाल हैं। ओमान के पास एक जहाज पर हमले की घटना के बाद क्षेत्र में फिर से अस्थिरता बढ़ने की आशंका है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने की अपनी स्वैच्छिक व्यवस्था को फिलहाल रोक दिया। इससे बाजार में एक बार फिर बेचैनी बढ़ गई।