Punjabi News

कादियां में अकाली दल को बड़ा झटका! हलका प्रभारी गुरइकबाल सिंह माहल ‘आप’ में हुए शामिल

10
  • *मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर किया स्वागत*
  • *साफ नीयत और दमदार काम देखकर लोग अपने आप ‘आप’ से जुड़ रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत मान*

चंडीगढ़:पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार मजबूत हो रही है। दूसरी ओर अकाली दल (बादल) को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कादियां विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के हलका प्रभारी गुरइकबाल सिंह माहल अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरइकबाल सिंह माहल को पार्टी में शामिल कराया और सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘एक्स’ पर लिखा “आम आदमी पार्टी के परिवार में लगातार वृद्धि हो रही है। आज अकाली दल के कादियां के हलका प्रभारी स. गुरइकबाल सिंह माहल जी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करता हूं। जब सरकार की नीयत साफ हो और काम बोलते हों तो पंजाब का भला चाहने वाले लोग अपने आप साथ देने आते हैं। हम सब मिलकर रंगीले पंजाब के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।”

दूसरी ओर गुरइकबाल सिंह माहल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री मान की जनहित की नीतियों और साफ-सुथरी राजनीति से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हुए हैं और पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे।