
बिजनेस डेस्कः मजबूत डॉलर और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना से सोने चांदी के वायदा भाव लगातार लुढ़क रहे हैं। MCX पर दोनों के भाव आज (22 जून) गिराव के साथ खुले। हालांकि खबर लिखे जाने के समय दोनों में तेजी आई। आज सोने का भाव 1,40,543 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,10,000 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,41,350 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,14,189 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में तेज गिरावट देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसले दोनों के भाव
Comex पर सोना आज 4,019 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,008.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,987.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 57.59 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.08 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 56.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
















