Punjabi News

दो मिसकैरेज और 7 बार IVF Fail होने के बाद भी मुझे ही सुनने पड़े ताने, जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद Sambhavna Seth का छलका दर्द

12

Sambhavna Seth : हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस Sambhavna Seth ने लम्बे इंतजार के बाद जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। अपने यूट्यूब व्लॉगस के जरिए वो फैंस को अपनी लाइफ की पल-पल की रिपोर्ट देती रहती हैं और इतना ही नहीं फैंस भी उनको खूब प्यार करते हैं। बच्चों के जन्म बाद पहली बार अब सम्भावना सेठ काम पर वापिस लौटीं और हाल ही में वो तुम हो न के सेट पर पहुंची। यहां पर आके उन्होंने अपने दुःख सबके साथ सांझे किए की कैसे उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़े थे।

 

गर्भपात हुआ, तो लोग मुझे ही दोषी ठहराने लगे
सम्भावना सेठ ने दुःख जताते हुए बताया कि जब मेरा मिसकैरेज हुआ तो लोग मुझे सहानुभूति देने के बजाय मुझे ही खरी-खोटी सुनाने लगे। उन्होंने मुझे बोला कि प्रेग्नेंट होने के बाद मैं शॉपिंग करने या घूमने जाती हूं तो इस वजह से ऐसा हुआ होगा। लेकिन जब डॉक्टर्स से बात की तो पता चला, ऐसा कुछ भी नहीं था।

सम्भावना ने दुःख जताते हुए कहा कि ये दुनियां चाहती है कि एक महिला प्रेग्नेंट होने के बाद घर पर बैठी रहे। अक्सर हमारे आसपास के लोग हमसे ये उम्मीद करते हैं कि वो इस समय के दौरान घर पर ही रहे और एन्जॉय न करें। प्रेग्नेंट होना कोई पाप है क्या ?

ट्रोलर्स ने उनके दर्द को और बढ़ा दिया
सम्भावना ने आगे अपने दूसरे मिसकैरेज के बारे में बताया कि जिस दिन मैं फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने वाली थी, इतना ही नहीं हमारा फोटोशूट भी हो गया था लेकिन स्कैन के दौरान पता चला कि 15 दिन पहले ही बच्चे का दिल धड़कना बंद हो गया है। ये समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था। जब मैंने सबके साथ ये दुःख शेयर किया तो कम करने के बजाय लोगों ने मेरे दुःख को और बढ़ा दिया।

तुम ज्यादा घूमती हों, ज्यादा चलती हों, शॉपिंग मॉल क्यों घूमती हो…इसके बाद हर कोई मुझसे ऐसे सवाल करने लग गया। इतना सब कुछ झेलना मेरे लिए आसान नहीं था।

 

पति की करी तारीफ
इसके बाद उन्होंने अपनी अपने पति की भी बहुत तारीफ की और कहा कि, अगर बच्चा नहीं हो रहा तो कोई बात नहीं, कोई तेरे साथ हो या न हो मैं हमेशा तेरे साथ रहूंगा। अविनाश ने कभी भी मेरे ऊपर बच्चों को लेकर कोई प्रेशर नहीं बनाया और हम दोनों के फैसला किया की हम अंत तक ये लड़ाई साथ में लड़ेंगे।