Punjabi News

पलवल में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी मकान की छत, 14 वर्षीय अलीशा की हुई मौत

10

पलवल : पलवल के हुडा सेक्टर-2 के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया यहां मकान की छत गिरने से 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि हादसे में बच्ची के माता-पिता और भाई घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते दिन सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। मकान मालिक मोबिन का परिवार पहली मंजिल पर बने चौबारे में सो रहा था, तभी गार्टर-पटिया से बनी छत अचानक भरभराकर गिर गई। परिवार के सदस्य मलबे के नीचे दब गए। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में मोबिन की 14 वर्षीय बेटी अलीशा की मौके पर ही मौत हो गई, जो 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। मकान मालिक मोबिन, उनकी 35 वर्षीय पत्नी सलमा और 16 वर्षीय बेटा अयान घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।