Punjabi News

Ladakh को मिला नया DGP, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

12

श्रीनगर : गृह मंत्रालय (MHA) ने सोमवार को वरिष्ठ IPS अधिकारी आनंद जैन को तत्काल प्रभाव से लद्दाख का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया।

 

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 1999 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी आनंद जैन का तबादला जम्मू-कश्मीर से लद्दाख कर दिया गया है और वे अगले आदेश तक केंद्र शासित प्रदेश के DGP के तौर पर काम करेंगे।

जैन जम्मू-कश्मीर पुलिस में कार्यरत थे और उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में कई अहम पदों पर काम किया है, जिनमें IGP जम्मू ज़ोन, एंटी-करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर और ADGP आर्म्ड के पद शामिल हैं।