Punjabi News

Alaska में हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स घायल, हादसे का LIVE वीडियो आया सामने

9

Alaska Helicopter Crash : अमेरिका के Alaska राज्य से एक बड़े विमान हादसे की खबर आई है। अमेरिकी तटरक्षक बल (US Coast Guard) का एक ‘एमएच-60 जयहॉक’ (MH-60 Jayhawk) हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल (Crew) के सभी चार सदस्य घायल हो गए हैं जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

तटरक्षक बल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक यह दुर्घटना सिटका (Sitka) इलाके में स्थित हार्बर माउंटेन के पास हुई। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत हरकत में आईं। हादसे के ठीक एक घंटे बाद स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:00 बजे बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

 

मलबे से सुरक्षित निकाले जाने के बाद घायल चालक दल के चारों सदस्यों को तुरंत इलाज के लिए ‘माउंट एजकुम्बे मेडिकल सेंटर’ (Mount Edgecumbe Medical Center) ले जाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।