Punjabi News

Gold Silver rate down: MCX पर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, गोल्ड ₹1,400 से ज्यादा टूटा

9

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 23 जून को MCX पर सोने का भाव 1418 रुपए टूटकर 1,46,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में 6147 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,28,163 रुपए पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
राजधानी राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में सुधार हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी और रुपए की कीमत में गिरावट के कारण सोना 1,700 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 4,800 रुपए महंगी हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा और इसका भाव शुक्रवार के 1,50,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,700 रुपए बढ़कर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 4,800 रुपए बढ़कर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में, चांदी 8,040 रुपए की गिरावट के साथ 2,40,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।