Punjabi News

हिसार में नीट परीक्षा से पहले छात्रा ने लगाया मौत को गले, पहले 2 बार दी थी परीक्षा

10

हिसार : बरवाला के गांव ढाणी खान बहादुर की सिमरन (19) ने रविवार को सुबह नीट की परीक्षा देने से पहले कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले ब्लेड से हाथ की नस काटने की कोशिश की। मगर सफल न होने पर कीटनाशक गटक लिया।

ढाणी खान बहादुर की शकुंतला ने बताया कि उनकी बेटी सिमरन ने साल 2024 में मैडीकल से 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसके बाद वह नीट की कोचिंग लेने से पहले राजस्थान के सीकर में गई थी। बेटी ने पहले 2 बार नीट की परीक्षा दी थी। एक बार परीक्षा पास नहीं कर पाई। दूसरी बार पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी थी। सिमरन ने अब तीसरी बार नीट की परीक्षा देनी थी। बेटी का सैंटर हिसार के गांव गंगवा स्थित स्कूल में आया था।

मृतका के पिता रोहताश ने बताया कि सुबह बेटी ने 11 बजे नीट की परीक्षा देने के लिए घर से चलने की बात कही थी। वह ड्यूटी पर चला गया। मां पशुओं की देखभाल करने चली गई। घर पर बेटी अकेली थी और उसने कीटनाशक पी लिया। उसकी मां आई तो वह उल्टियां कर रही थी। उसने मां को बताया कि कीटनाशक पी लिया है। पता चलने पर परिवार के सदस्य उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने कीटनाशक क्यों पिया, हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता।