Punjabi News

दोहा डायमंड लीग के भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर रहे

8

दोहा डायमंड लीग में भारत के स्‍टार जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कल रात सीज़न की पहली प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने 88.68 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता। ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 86.38 मीटर के साथ दूसरे और अमरीकी कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा निर्धारित 82.61 मीटर के लक्ष्‍य को पार कर लिया है। चोपड़ा को पहले ही 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 32 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है।