Punjabi News

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच आज चेन्नई में

7

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज दोपहर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मेजबान टीम 2-0 की बढ़त के साथ पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुकी है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट से उभरने के बाद अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए टीम में हैं।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने धर्मशाला में पहला एकदिवसीय मैच 7 विकेट से जीता था। बारिश के कारण यह मैच 25-25 ओवर का कर दिया गया था। इसके बाद भारत ने लखनऊ में दूसरे एकदिवसीय मैच में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के शतक की बदौलत 170 रनों से आसान जीत हासिल की थी।