Orry Fees : सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी अक्सर अपने यूनिक स्टाइल और बॉलीवुड सितारों के साथ वायरल होने वाली तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका खास सिग्नेचर पोज भी फैंस को सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय है। हाल ही में Orry ने अपनी कमाई के स्त्रोत्रों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे सिर्फ सेलिब्रिटीज के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर ब्रांड्स के लिए रील बनाने के बदले भी मोटी रकम चार्ज करते हैं। बातचीत के दौरान ऑरी ने यह भी खुलासा किया कि एक रील के जरिए वह कितनी कमाई करते हैं, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए।
यहां से कमाई करते हैं ऑरी
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान ऑरी ने अपने कमाई के जरिए की बात। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी ऑरी इतना कैसा कमा लेते हैं।
आपको बता दें कि ऑरी ने बताया कि वो एक रील बनाने के लिए कम से कम 76 लाख रुपए लेते हैं।
इसी के साथ ऑरी को अक्सर स्पेशल गेस्ट के तौर पर शादियों और फंक्शन में भी बुलाया जाता है। इसी के साथ लोग उन्हें स्पेशल लंच और डिनर के लिए भी बुलाते हैं। उन्होंने अपनी फीस रिवील करते हुए बताया कि वो एक लंच के लिए 15 से 25 लाख रुपए लेते हैं।
ऑरी ने बताया कि लोग उन्हें सिर्फ एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक खास अनुभव के लिए बुलाते हैं। उनके मुताबिक, वे किसी की शादी, जन्मदिन या अन्य खास मौकों पर शामिल हो सकते हैं, मेहमानों के साथ घुल-मिल सकते हैं और यहां तक कि ऐसे भाषण भी दे सकते हैं, जिससे लगे कि उनका उस परिवार से वर्षों पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि लोग उनके साथ समय बिताने, तस्वीरें खिंचवाने और यादगार पल बनाने के लिए भुगतान करते हैं। उनके अनुसार, यह एक तरह का प्रीमियम अनुभव है, जिसे लोग खरीदते हैं।
ऑरी का फेमस सिग्नेचर पोज
इसी के साथ ऑरी ने एक और खुलासा किया कि उनका सारा पैसा उनके पेरेंट्स संभालते हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने फेमस पोज के बारे में भी बात की और खुद की तुलना शाहरुख़ खान से की और कहा कि भारत में सिर्फ दो लोग फेमस हैएक मैं और दूसरा शाहरुख खान।














