Punjabi News

क्या सच में टूट जाएगी Govinda और Sunita Ahuja की शादी ? बेटी टीना ने बताई सच्चाई

9

Govinda and Sunita Ahuja : गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा, जो बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं ने हाल ही में अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन चर्चाओं पर अपनी चुप्पी थोड़ी और परिवार से जुड़ी कई बातों को साफ़ करते हुए सच्चाई सामने रखी।

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर पहली बार बोलीं बेटी टीना
एक इंटरव्यू के दौरान टीना आहूजा ने कहा कि वो बचपन से ही ऐसी बातें सुनती हुई आ रही हैं। उन्होंने कहा कि बस फर्क सिर्फ इतना है कि पहले ऐसी बातें मैगजीन में छपती थीं, इसके बाद इंटरनेट का दौर आया और अब सोशल मीडिया यानि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर ऐसी बातें होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से दिक्कत तब होती है जब सारी बातें झूठी हों और आगे उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाए। एक इंसानियत के नाते यह बहुत गलत है।

इन बातों को तो सुनकर लगता है कि गोविंदा और सुनीता के बीच कोई दिक्कत नहीं तो, दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।

 

सुनीता ने गोविंदा पर लगाए थे धोखा देने के आरोप
कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किये थे, जिसमें उन्होंने गोविंदा पर देखा देने का आरोप लगाया था। बाद में गोविंदा ने इस विषय पर सामने आकर अपनी बात रखी और पत्नी के इन सभी दावों को बेबुनियाद बताया।

सुनीता आहूजा का वर्क फ्रंट
आजकल सुनीता छोटे पर्दे के कई रियलिटी शोज़ का हिस्सा बन रही हैं, जहाँ उनका हाजिरजवाब और मजाकिया अंदाज़ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। वे यहीं नहीं रुकने वालीं; खबरों के मुताबिक जल्द ही वे बॉलीवुड फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर भी कदम रखने जा रही हैं।