Punjabi News

Hotel के कमरे में घुसते ही बेड के नीचे क्यों फेंकनी चाहिए पानी की बोतल? फ्लाइट अटेंडेंट का सीक्रेट जान चौंक जाएंगे आप

10

Hotel Room Safety Hacks: होटल बुक करते समय जहां हम कमरे का इंटीरियर, व्यू और सुविधाओं का ध्यान रखते है तो वहीं हमें होटल के कमरों का सेफ्टी तौर पर भी खास तौर पर ध्यान देना चाहिए।यात्रा की थकान के कारण लोग कमरे में पहुंचते ही सीधे बेड पर आराम करने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना हमेशा सुरक्षित नहीं होता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक Dutch Airlines की फ्लाइट अटेंडेंट Ester Strauss का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव से कुछ आसान लेकिन जरूरी सेफ्टी टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं कि होटल के कमरे में एंट्री करते ही कौन से दो जरूरी काम सबसे पहले करने चाहिए, जो आपकी यात्रा को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं।

बेड के नीचे पानी की बोतल फेंकने का सीक्रेट लॉजिक
सुनने में यह आइडिया बेहद अजीब लग सकता है, लेकिन यह आपको किसी बड़े खतरे से बचा सकता है। फ्लाइट अटेंडेंट एस्टर के मुताबिक, जब आप होटल के रूम में एंट्री करें, तो सबसे पहले एक खाली प्लास्टिक की बोतल को बेड के नीचे जोर से लुढ़का दें।

अगर बोतल दूसरी तरफ निकल जाए, इसका मतलब बेड के नीचे सब साफ है और कोई छुपा नहीं है। अगर बोतल बीच में ही अटक जाए…. तो आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। इसका मतलब हो सकता है कि बेड के नीचे कोई संदिग्ध सामान है या फिर कोई व्यक्ति वहां छिपा बैठा है। ऐसी स्थिति में तुरंत कमरे से बाहर आएं और होटल मैनेजमेंट या पुलिस को सूचना दें। यह छोटा सा तरीका बिना बेड के नीचे झुके आपकी सुरक्षा पक्की कर देता है, खासकर महिलाओं और अकेले सफर करने वाले लोगों के लिए यह बेहद मददगार है।

लॉकर में कीमती सामान के साथ रख दें अपना एक जूता
अक्सर लोग होटल से Check-Out करते समय कमरे की अलमारी में बने डिजिटल लॉकर Safe Locker में अपना कीमती सामान जैसे… पासपोर्ट, पैसे, या घड़ी भूल जाते हैं। इस भूलने की आदत से बचने के लिए एस्टर ने एक बेहद मजेदार तरकीब बताई है। वह कहती हैं कि जब भी आप लॉकर में अपना कीमती सामान रखें, तो उसके साथ अपने जूतों की जोड़ी में से एक जूता भी लॉकर के अंदर बंद कर दें। इसके पीछे का सीधा गणित यह है कि कोई भी व्यक्ति एक जूता पहनकर या बिना जूतों के होटल से बाहर नहीं जाएगा। जब आप जाने वक्त अपना दूसरा जूता ढूंढेंगे, तो आपको याद आएगा कि वह लॉकर में है। जैसे ही आप जूता निकालने के लिए लॉकर खोलेंगे, आपको अपना कीमती सामान भी सुरक्षित मिल जाएगा।

आज के डिजिटल दौर में किसी अनजान जगह या होटल के कमरे में रुकना जितना आसान है, उतना ही रिस्की भी हो सकता है। Hidden Camera से लेकर सुरक्षा में चूक की खबरें अक्सर आती रहती हैं। ऐसे में अगली बार जब भी आप किसी होटल में रुकें, तो इन आसान और स्मार्ट Life Hacks को जरूर आजमाएं ताकि आपका सफर पूरी तरह तनावमुक्त और सुरक्षित रहे।