Punjabi News

झूम उठा शेयर बाजार, निवेशकों को ₹8 लाख करोड़ का फायदा, रुपए ने भी लगाई लंबी छलांग

13

बिजनेस डेस्कः पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल में की कीमतों में गिरावट से आज वैश्विक बाजारों में तेजी आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा उछाल आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी50 इंडेक्स भी 350 अंक उछल गया। बाजार में आई इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 470 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा बाजार में भी रुपए ने मजबूती दिखाई। डॉलर के मुकाबले रुपया 94.68 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 95.11 पर बंद हुआ था। यह 8 मई के बाद रुपए का उच्चतम स्तर है।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो के शेयरों में चार फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और टाइटन में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, सन फार्मा के शेयरों में गिरावट रही।

बाजार में तेजी की वजह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान शांति समझौते के लिए सहमत हो गया है। इससे पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खोलने की संभावनी भी जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ सैन्य अभियान तुरंत बंद करने की घोषणा की है।

कच्चे तेल की कीमत
कच्चे तेल की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक गिर गया था। अभी यह 4.66 फीसदी गिरावट के साथ 83.26 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.16 फीसदी गिरावट के साथ 80.50 डॉलर पर आ गया।