Punjabi News

Tata Motors का बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से इतनी महंगी हो जाएंगी कारें

146

ऑटो डेस्क: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ” यह मूल्य संशोधन कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।”

 

इसमें कहा गया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस मूल्य समायोजन के जरिये ग्राहकों पर डाला जा रहा है। कंपनी ने कहा, ” कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी…।”