Punjabi News

कांगड़ा और चम्बा में भूकंप के झटके, केंद्र बिंदु पीयूरा धार

9

शिमला/पालमपुर  : हिमाचल प्रदेश में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। जिला कांगड़ा व चम्बा की सीमा पर बसे गांव करेरी में बुधवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर 3.0 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र बिंदु धौलाधार रेंज की पीयूरा धार रही। बुधवार रात 8:04 बजे प्रदेश के कांगड़ा और जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति सहित कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 रही और इसका केंद्र कांगड़ा क्षेत्र था। ​गौरतलब है कि राज्य में 5 दिनों के भीतर यह तीसरी बार भूकंप आया है।