Punjabi News

क्या सच में छठी बार पिता बनने वाले हैं यूट्यूबर Armaan Malik ? खबर सुन पहली बीवी के उड़े होश !

11

Armaan Malik : यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर अपनी दोनों पत्नियों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले ही उनकी दोनों पत्नियों के बच्चों को जन्म दिया है और अब वो पांच बच्चो के पिता हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि अरमान मालिक की दूसरी बीवी कृतिका फिर से मां बनने वाली हैं। इसके बाद से हर जगह फिर से उनके चर्चे होने लगे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या सच है और क्या झूठ ?
क्या सच में छठी बार पिता बनेंगे Armaan Malik
अरमान मालिक अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए काफी फेमस हैं और उनके बहुत फॉलोवर्स हैं। अपने नई वीडियो पर उन्होंने बताया कि वो सबके साथ एक गुड न्यूज़ शेयर करना चाहते हैं। इसके बाद से हर किसी ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनकी दूसरी पत्नी मां बनने वाली हैं।

जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
सोशल मीडिया पर उनके व्लॉग का एक पार्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अरमान कहते हुए दिख रहे हैं कि घर में जल्दी छोटा मेहमान आने वाला है। तभी पायल कृतिका को देखती हुईं कहती हैं कि तभी ये लड़की इतनी मोटी हो रही है।
अरमान ने दिया हिंट
इसी बीच अरमान ख़ुशी से झूम उठते हैं और कहते हैं। ..संभाल लेगी ना?’ फिलहाल घर में सबसे छोटा उनका बीटा रूद्र है और अब जल्द कोई और मेहमान आने वाला है। इन सब बातों को सुनकर और वीडियो को देखकर हर कोई यही कहेगा की शायद सच में अरमान पिता बनने वाले हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की आधा सच कुछ और ही है।
असल में अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका नहीं, बल्कि उनकी छोटी बहन प्रेग्नेंट हैं। आपको बता दें कि अरमान के अपनी पहली पत्नी पायल से चार बच्चे हैं—तीन बेटे और एक बेटी। वहीं दूसरी पत्नी से उनका एक बेटा है। हालांकि कृतिका आगे भी और बच्चे चाहती हैं।