Punjabi News

राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 7 जून को एक दिवसीय विशेष शिविर, अधिकतम मतदाताओं की मैपिंग का लक्ष्य: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा

12

चंडीगढ़:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में करवाई जा रही विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) प्रक्रिया के अंतर्गत 7 जून, 2026 को राज्य के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है। मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य को सुगम बनाने के लिए बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इन शिविरों में उपलब्ध रहेंगे।

 

श्रीमती मित्रा ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस विशेष शिविर में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि प्री-एसआईआर की प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।