Punjabi News

विश्व योगासन चैंपियनशिप 4 जून से अहमदाबाद में होगी आयोजित

9

भारत में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 8 जून तक अहमदाबाद में होगा। इसके लिए अमरीका से योगा एथलीट की एक टीम भारत के लिए रवाना हो रही है।

संयुक्त राज्य योगासन खेल महासंघ-यू.एस.आई.एस.एफ. ने संयुक्त राज्य योग संघ-यू.एस.वाई.ए. और विश्व योगासन के सहयोग से चैंपियनशिप के लिए टीम अमरीका के प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की है। अमरीकी योगा एसोसिएशन और यू.एस.आई.एस.एफ. के संस्थापक और अध्यक्ष बलविंदर सिंह इस आयोजन में 11 सदस्यीय अमरीकी दल का नेतृत्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के एथलीट युवा और वरिष्ठ श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसमें प्रतिभागियों की आयु 10 से 55 वर्ष के बीच होगी।