Punjabi News

5KG LPG सिलेंडर से जुड़ी ये जरूरी बात ज्यादातर लोगों को नहीं हैं पता

7

बिजनेस डेस्कः अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी (LPG) की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर भारत में गैस की कीमतों पर पड़ा है। कॉमर्शियल गैस के साथ 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। 5 किलोग्राम सिलेंडर को लेकर कई ऐसी बातें हैं जो बहुत कम लोगों को मालूम है। उदाहरण के लिए इस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं।

छोटू सिलेंडर (5 किलो) की कीमत में 11 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे अब यह 821.50 रुपए का हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम 42 रुपए बढ़कर दिल्ली में 3,113.50 रुपए हो गए हैं। घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इसकी कीमत 913 रुपए पर स्थिर रखी गई है।

बिना एड्रेस प्रूफ के उपलब्ध
इसे खरीदने के लिए किसी पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती, केवल पहचान पत्र (ID) के आधार पर इसे लिया जा सकता है। यह विशेष रूप से उन प्रवासियों या किराएदारों के लिए है जिनके पास स्थानीय पते का दस्तावेज नहीं होता।

डिलीवरी और उपलब्धता
इसे इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स, पेट्रोल पंपों और चुनिंदा किराना स्टोरों से खरीदा जा सकता है। हालांकि, होम डिलीवरी के लिए 25 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है
रिफंड पॉलिसी
यदि ग्राहक सिलेंडर वापस करना चाहता है, तो कंपनी उसे 500 रुपए की निश्चित राशि वापस करती है, चाहे सिलेंडर का उपयोग कितने भी समय तक किया गया हो।

पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने इन कीमतों की समीक्षा करती हैं और स्थानीय टैक्स (वैट) के कारण अलग-अलग राज्यों में ये दरें थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।